
तिल्दा, 2 जून 2026। सिंधी पंचायत तिल्दा के सचिव किशोर सेतपाल का जन्मदिन मंगलवार को गोदड़ी धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों एवं पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में समाज के मुखी साहब शमन लाल जी ने किशोर सेतपाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।इस अवसर पर राम गिंडलानी, हीरानंद हरिरामानी, ओमप्रकाश भोजवानी, जेऊमल, कन्हैया जोतवानी, डॉ. बसंत हरिरामानी, श्यामलाल तेजवानी, परमानंद बालचंदानी, मोतीलाल हिंदुजा, वदेव थारवानी, अनिल बत्रा, हरीश शतानी, राम संतवानी, डॉ. एम.एल. आडवाणी, दौलत मोटवानी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।वहीं रायपुर से सहयोग ग्रुप के संस्थापक चंदर देवानी, महेश खिलनानी, अंकित रोहरा, मनोहर टकरानी, दिया मूलचंदानी एवं दिव्या आडवाणी सहित सहयोग संस्था की महिला विंग और समस्त सदस्यों ने भी किशोर सेतपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की मंगलकामना की।


