Home / सहयोग एक सामाजिक संस्था / रायपुर में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ ‘बेटी अभिभावक गौरव सम्मान 2026’, 60 बेटियों वाले परिवारों का हुआ सम्मान

रायपुर में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ ‘बेटी अभिभावक गौरव सम्मान 2026’, 60 बेटियों वाले परिवारों का हुआ सम्मान

रायपुर। सहयोग एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित 14वां कार्यक्रम ‘बेटी अभिभावक गौरव सम्मान 2026’ का आयोजन 24 मई 2026 को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य उन माता-पिता का सम्मान करना था जिनके परिवार में बेटियों ने जन्म लिया है तथा समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में 60 बेटियों वाले परिवारों को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज का गौरव हैं तथा उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समाज को आगे आना चाहिए।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष चंदर देवानी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच को बढ़ाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में पूज्य संतों एवं अतिथियों ने सम्मानित परिवारों को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक ज्योति हिंदुजा, निदेशिका दिव्या आडवाणी, संयोजक महेश खिलनानी, अंकित रोहरा सहित संस्था के अनेक सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा बेटी सम्मान एवं नारी शक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मंच संचालन प्राची खेमानी एवं रीना तलरेजा ने प्रभावशाली ढंग से किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की महिला टीम एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता का श्रेय सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं को दिया गया।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *