
पूज्य सिंधी पंचायत राधा स्वामी नगर द्वारा झूलेलाल मंदिर में मुफ्त योगा केम्प का आयोजन किया जा रहा है राधा स्वामी नगर के सचिव मनोहर डेंगवानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योगा शिविर सुबह 6:00 बजे 7:00 बजे तक झूलेलाल मंदिर मे निशुल्क रखा गया है जिसमें आपको योग सिखाया जाएगा और आपको योग के फायदे बताए जाएंगे.आज के अति व्यस्त युग में सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं और शरीर कई गंभीर बीमारियों से घिर जाता है और सब का इलाज सबसे बेहतर योगा है पूज्य सिंधी पंचायत राधास्वामी नगर के मुखी चंदर देवानी ने इस योगा केम्प का आयोजन किया है जिसे पूर्ण का निशुल्क रखा गया है जिनको भी भाग लेना हो वे सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आकर के योग कर सकते हैं और सीख भी सकते हैं अपने साथ में योगा मेट लाना अनिवार्य है

