Home / हमारे आने वाले इवेंट - / रायपुर में होगा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान 2026, 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों से मांगे गए आवेदन

रायपुर में होगा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान 2026, 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों से मांगे गए आवेदन

रायपुर। सामाजिक संस्था “सहयोग” द्वारा अपने 15वें वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष चंदर देवानी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

संस्था द्वारा पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राओं को अपना नाम, प्राप्त प्रतिशत, फोटो, मार्कशीट, माता-पिता का नाम एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा।

चंदर देवानी ने बताया कि कार्यक्रम का स्थान एवं तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान करना है।

आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 8818898192 एवं 9111709804 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *