Home / हमारे आने वाले इवेंट - / सहयोग एक सामाजिक संस्था का 16 वा कार्यक्रम “हौसले वाली मां” बहुत जल्दी

सहयोग एक सामाजिक संस्था का 16 वा कार्यक्रम “हौसले वाली मां” बहुत जल्दी

“हौसले वाली माँ—सम्मान समारोह” क्या आप ऐसी किसी माँ को जानते हैं, जिन्होंने अपने बच्चों के लिए माँ और पिता—दोनों का फ़र्ज निभाया हो? सहयोग—एक सामाजिक संस्था, ऐसी साहसी, संघर्षशील और प्रेरणादायी माताओं का सम्मान करने जा रही है, जिन्होंने जीवन की कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए अपने बच्चों का पालन-पोषण किया, उन्हें अच्छे संस्कार दिए और अपने दम पर उनका उज्ज्वल भविष्य बनाया। ऐसी माताएँ सिर्फ़ अपने परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रेरणा हैं। उनके त्याग, साहस और संघर्ष को सम्मान देने के लिए “हौसले वाली मा” जल्द ही वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। अगर आपके परिवार, मित्र-मंडली या मोहल्ले में कोई ऐसी माँ हैं, जो इस सम्मान के योग्य हैं, तो कृपया उनका नाम, संक्षिप्त परिचय और संपर्क विवरण हमारे साथ साझा करें। संपर्क करें: 9111709804 और 6262967488

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *