
सहयोग ग्रुप जो सीनियर सिटीजन है उनका सम्मान उनके पोते पोतियो के साथ करेगा सहयोग ग्रुप को चाहिए ऐसे पोते पोती जो अपने दादा-दादी से भरपूर प्यार करते हो
सहयोग ग्रुप ढूढ़ रहा है वह सबसे प्यारा पोता या सबसे प्यारी पोती जिनके कारण उनके दादा-दादी सम्मानित होंगे सहयोग की महिला विंग कार्यक्रम प्रमुख दिया मूलचंदानी जी ने यह जानकारी देते हुए बताया की सहयोग एक सामाजिक सस्था हमेशा अनूठे कार्यक्रम करते रहता है आज हमारी आने वाली पीढ़ी समाज सेवा से दूर रहती है और हमारे दादा-दादी जो समाज के लिए बहुत कुछ कर चुके हैं इन दोनों पीडिया को एक साथ स्टेज पर सम्मान किया जाएगा हम चाहते हैं ऐसे परिवार जिसमें पोते और पोतीया अपने दादा और दादी से बेइंतहा मोहब्बत करते हो ऐसे परिवारों की जानकारी सहयोग ग्रुप के नंबर 9826122901.9111709894 पर अपनी जानकारी के साथ अपने दादा-दादी के साथ प्यारा सा फोटो भेजें केवल 51 परिवार को ही शामिल किया जाएगा सबसे पहले जिसकी एंट्री आएगी उन्ही परिवारों को शामिल माना जाएगा जल्दी कीजिए अभी अपना रजिस्ट्रेशन करवाइए

